संग्रहालय
आचार्य श्री विद्यानंद संग्रहालय जैन चित्रकला
इसके अतिरिक्त प्राचीन जैन स्मारक प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्रों व मूर्तियों के छाया चित्र लगे हुए है जिसमे अदभुद कला के दर्शन होते है| आप भी भूगर्भ से प्राप्त या खंडित मूर्तियाँ यहाँ भेज सकते है| इसी हाल में साहू शांति प्रसाद जी की प्रेरणा भारतीय ज्ञान पीठ द्वारा विशाल साहित्य प्रदर्शित किया गया है जो स्वाध्याय प्रेमियों व शोधकर्ताओ के लिए आकर्षक वस्तु है| इसका उदघाटन ४ नवम्बर १९९८ में वार्षिक मेले के शुभावसर पर जीवेन्द्र कुमार जैन, गाजियाबाद के कर-कमलों द्वारा हुआ|
धर्मचक्र
भगवान महावीर की २५०० वीं निर्माण शताब्दी समस्य विश्व में बड़े उत्साहपूर्वक मनाई गई अव भगवान महावीर के संदेश व अहिंसा धर्म का प्रचार संपूर्ण देश में पाँच धर्मचर्क्रो के माध्यम से हुआ था| उत्तरी भारत में चले धर्मचक्र का समापन महामंत्री श्री सुकुमारचंद जैन के प्रयास से इसी हस्तिनापुर क्षेत्र पर हुआ था|

