श्री नेमिनाथ मंदिर

नन्दीश्वर के समीप श्री नेमिनाथ जिनालय है| जिसमें वीर निर्वाण संवत 2520 फाल्गुन शुक्ल त्रित्य दिन मंगलवार को आचार्य विद्यानंद जी की सानिध्य में पं. गुलाबचंद पुष्प द्वारा प्रतिष्ठित भगवान नेमिनाथ की सवा पाँच फीट ऊंची काले पाषाण की मनोज प्रतिमा विराजमान है| इस जिनालय का निर्माण श्री मूलचंद जैन सर्राफ, मेरठ सदर के सहयोग से श्री हंस कुमार जैन सर्राफ की देखरेख में संपन्न कराया गया|

श्री अरनाथ जिन मंदिर

जिनालय के निकट अरनाथ मंदिर में श्रीमती शंकुतला देवी जैन धर्मपत्नी दरबारीमल जैन, दिल्ली की और से सदर मेरठ पंचकल्याणक में वीराब्द 2499 विक्रमाब्द 2029 को प्रतिष्टित भगवान अरनाथ की पाषाण की पदमासन प्रतिमा विराजमान है|

आदिनाथ जिनालय

इस मंदिर में दांयी ओर जिनालय में युग प्रवर्तक भगवान आदिनाथ की परम शांत सुख मुद्रा युक्त सवा सात फीट ऊंची मनोहारी खडगासन मुद्रा में स्थापित है| इस जिनालय का निर्माण सौ. जयवनती देवी जैन ध. प. ला० श्री विमल किशोर जैन पद्मावती पोरवाल, दिल्ली के द्वारा माघ शुक्ला पूर्णमासी वि सं. 2511 दिनांक फ़रवरी 1985 को हुआ|